उत्कृष्ट सेवा के लिए 26 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल करेंगे सम्मानित, देखिये लिस्ट

खबर शेयर करें -

पुलिस विभाग ने 26 जनवरी को सेवा के आधार पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न की घोषणा की है। इस बार तीन अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक, चार अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और 19 अधिकारियों व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

सराहनीय सेवा (सेवा के आधार पर) राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए विपिन चंद्र पंत पुलिस उपाधीक्षक चंपावत, गजपाल सिंह रावत प्लाटून कमांडर मुख्यमंत्री सुरक्षा और धनीलाल अपर गुल्म नायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार को चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

इसी तरह सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न के लिए 19 लोगों को चुना गया। जिसमें पीटीसी नरेंद्रनगर से बृज मोहन पन्त, चमोली से निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक एलआईयू कार्यालय देहरादून से सुभाष चन्द्र, 46वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर से दलनायक राकेश बिष्ट, पुलिस दूरसंचार मुख्यालय से उप निरीक्षक बृज मोहन, अल्मोड़ा से उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र कापड़ी, एसडीआरएफ से अपर गुल्मनायक गब्बर सिंह, एफएसएल देहरादून से उप निरीक्षक (एम) सलमान अली, उत्तरकाशी से अपर उप निरीक्षक बिन्देश्वर प्रसाद, आईआरबी द्वितीय देहरादून से अपर गुल्मनायक शिव चरण, आईआरबी प्रथम रामनगर नैनीताल से अपर गुल्मनायक हेमन्त सिंह, चम्पावत से अपर उप निरीक्षक त्रिलोक सिंह, फायर सर्विस चालक बागेश्वर से धन सिंह, नैनीताल से मुख्य आरक्षी संजय कुमार तिलाड़ा, पिथौरागढ़ से मुख्य आरक्षी अनिल कुमार मर्तोलिया, सीआईडी खंड देहरादून से मुख्य आरक्षी प्रदीप कन्नौजिया, सतर्कता सेक्टर देहरादून से मुख्य आरक्षी वाणी बिलास, जीआरपी से आरक्षी सपना नेगी और 31वीं वाहिनी पीएसी से लांस नायक अरविन्द गिरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

इन्हें मिलेगा उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न

अजय कुमार रावत, निरीक्षक पुलिस मुख्यालय श्याम लाल, निरीक्षक यातायात जनपद रुद्रप्रयाग गोबिंद सिंह मेहता, उप निरीक्षक, जनपद नैनीताल अर्जुन सिंह, अपर उप निरीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad