27 अप्रैल 2025 : किस राशि का कैसा रहेगा दिन, यहां जानिए आज का राशिफल
मेष
अनुकूलता से भरपूर आज के दिन आप सभी कार्य तन-मन की स्थिरता के साथ करेंगे, जिसके कारण काम करने में उत्साह और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। गणेशजी की कृपा से आर्थिक लाभ होगा। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा।
घर में मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माताजी की तरफ से लाभ होगा।
वृषभ
आज आपका मन अनेक प्रकार की उपाधियों से घिरा रहेगा। स्वास्थ्य खराब होगा, विशेष रूप से अपनी आँख के विषय में ध्यान दें। घर में पारिवारिक सदस्य और स्नेहीजनों की तरफ से आपके समक्ष विरोध का वातावरण निर्मित होगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। शुरू किये गए कार्य अधूरे रहेंगे, अधिक परिश्रम के बावजुद कम सफलता मिलेगी। गणेशजी दुर्घटना की संभावना भी देख रहे हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए सभी तरह से लाभदायक साबित होगा। अविवाहित व्यक्तियों को योग्य जीवनसाथी मिल जाएगा। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों के साथ आनंददायक मुलाकात होगी और उनके द्वारा लाभ मिलेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन और पत्नी तथा पुत्र की तरफ से लाभ होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी- धंधा में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। दांपत्यजीवन सुखमय रहेगा।
कर्क
गणेशजी की कृपा से आपके हरेक कार्य बिना अवरोध के सरलतापूर्वक पूरे होंगे। काम में अनुकूलता रहेगी। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण विचार- विमर्श होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुले मन से घरेलू प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। घर को नई सजावट से सजाएँगे। नौकरी- व्यवसाय हेतु प्रवास पर जाने की संभावना है। माताजी के साथ अच्छा सम्बंध रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह
खट्टे- मीठे अनुभवोंवाला मिश्र फलदायक दिन है। निर्धारित कार्य करने की प्रेरणा के साथ इस दिशा में प्रयत्न करेंगे और आपका व्यवहार तटस्थ रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। तीर्थ यात्रा जाने के संयोग निर्मित होंगे। स्वभाव में गुस्से की मात्रा बढ़ेगी। विदेश से मित्रों या स्वजनों का समाचार मिलेगा। मानसिक अस्वस्थता और संतानों की चिंता से व्यग्रता अनुभव करेंगे। व्यवसाय में समस्या निर्मित होगी।
कन्या
आज नए कार्य आरंभ न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। बाहरी खाद्य पदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। इसलिए उनका सेवन न करें। पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बोलाबोली और मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। अधिक धन खर्च होगा। जलाशयों से दूर रहें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियाँ आपत्तिजनक बनेगी। झगड़े- झंझट से बचें।
तुला
आज का दिन मौज- मस्ती और मनोरंजन के साथ व्यतीत होगा। विपरीत लिंगीय आकर्षण महसूस करेंगे और उनके साथ आपको आनंद आएगा। प्रवास में मित्रों और प्रियजनों का साथ आपके आनंद को द्विगुणित करेगा। नए वस्त्राभूषण खरीदने अथवा पहनकर बाहर जाने का अवसर आएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी और स्फूर्ति अनुभव होगा। सार्वजनिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। प्रणय के अवसर आने की संभावना रहेगी। उत्तम भोजन तथा दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
परिवार में गणेशजी की कृपा से सुख- शांति का माहौल रहेगा। शारीरिक- मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मितव्ययीतापूर्वक खर्च करेंगे। बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और दुश्मनों को पराजित कर सकेंगे। आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल की तरफ से समाचार मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
धनु
हाथ में लिए हुए कार्यों में असफलता मिलने से हताशा आएगी। संतानों की शिक्षा या स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता सताएगी। गणेशजी आपको यात्रा न करने की सलाह देते हैं। पेट सम्बंधी व्याधियों से पीड़ित होंगे। काल्पनिक तरंगें मन में उठेंगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी। क्रोध को संयम में रखें। प्रणय प्रसंग के लिए अनुकूल समय है। प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद क्षण व्यतीत करेंगे। समझौते या बौद्धिक चर्चा में भाग न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मकर
गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक अस्वस्थता और मानसिक बेचैनी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहने से मन उदास रहेगा। स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव के अवसर आने की संभावना है। छाती में दर्द होगा। सार्वजनिक रूप से अपमानित होने की संभावना है। स्त्री और पानी से गणेशजी को खतरा महसूस कर रहे हैं।
कुंभ
आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल दूर होने से आप मानसिक राहत अनुभव करेंगे। काम करने में आपको उत्साह रहेगा। भाई- बंधुओं के साथ घरेलू प्रश्नों की चर्चा या आयोजन करेंगे और आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों का आगमन आपके आनंद में वृद्धि करेगा। छोटी यात्रा होने की संभावना है। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। भाग्य वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों का साथ आनंद देगा।
मीन
आज क्रोध पर काबू रखकर मौन धारण करना अधिक अच्छा रहेगा, अन्यथा कोई खटराग और मनमुटाव होने की संभावना गणेशजी व्यक्त करते हैं। इसके अतिरिक्त पैसे खर्च करते समय भी संयम रखना आवश्यक है। आर्थिक मामले एवं पैसों की लेन-देन में बहुत संभलकर काम करें। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता मध्यम रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी मामले में मनमुटाव हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। खान-पान में ध्यान रखें।












अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें