रमजान पर सवाब का काम कर अशरफ मियां ने जीता दिल ! कबाड़ में खरीदी अलमारी से निकले 10 लाख के गहने मालिक को लौटाए

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,नई दिल्ली। पाक महीने रमज़ान में जहां लोग इबादत और सवाब की बात करते हैं, वहीं राजधानी में ईमानदारी की ऐसी मिसाल सामने आई जिसने इंसानियत पर भरोसा और मजबूत कर दिया। रोहिणी सेक्टर-26 की रहने वाली चांदनी कुमारी ने घर का पुराना सामान बेचते समय एक लोहे की अलमारी भी कबाड़ में दे दी। उन्हें क्या पता था कि उसी अलमारी के लॉकर में करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने रखे रह गए हैं।
अलमारी खरीदकर ले गए रोहिणी सेक्टर-16 के कबाड़ी अशरफ मिया। अगले दिन जब उन्होंने अलमारी खोली तो लॉकर में रखा एक स्टील का डिब्बा देखकर हैरान रह गए। डिब्बा खुला तो अंदर से निकले सोने के झुमके, अंगूठियां, मंगलसूत्र, नथ और करीब 20 तोले चांदी के आभूषण। पल भर में अशरफ चाहें तो किस्मत बदल सकते थे, लेकिन उन्होंने जो किया, वही उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत

“हराम का एक रुपया भी मंजूर नहीं”

अशरफ मिया ने गहनों को अपने पास रखने के बजाय असली मालिक तक पहुंचाने का फैसला किया। जानकारी जुटाई, आसपास पूछताछ की और आखिरकार चांदनी कुमारी से संपर्क कर पूरा जेवर सुरक्षित लौटा दिया।
गहने वापस पाकर परिवार की आंखें नम हो गईं। चांदनी ने कहा, “हमें तो याद भी नहीं था कि गहने अलमारी में रखे हैं। अगर अशरफ भाई चाह लेते तो सब रख सकते थे, लेकिन उन्होंने इंसानियत निभाई।”

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में 'स्टार्टअप शोडाउन' का आयोजन, 'डेस्टिनिक्स' के शोभित सिंह बने विजेता

रमज़ान में सवाब का काम

रमज़ान के पवित्र महीने में अशरफ मिया का यह कदम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे लोग ही समाज में भरोसे की डोर मजबूत रखते हैं।
आज जब छोटी-सी लालच इंसान को रास्ता भटका देती है, वहां अशरफ मिया ने साबित कर दिया कि ईमान सबसे बड़ी दौलत है।
रमज़ान में किया गया यह नेक काम न सिर्फ सवाब बना, बल्कि इंसानियत का पैगाम भी दे गया — कि सच्चाई और भरोसा अभी जिंदा है।

यह भी पढ़ें 👉  वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad