केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन वाली जगह से 3 नेपाली श्रद्धालुओं के शव बरामद, 8 लोग लापता

खबर शेयर करें -

भारत में उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर क्षेत्र के पास आकस्मिक बाढ़ में एक होटल के बह जाने से कम से कम 3 नेपाली श्रद्धालुओं की मौत हो गई और आठ अन्य लापता हो गए। नेपाल सरकार के गोरखपत्र दैनिक के अनुसार गुरुवार को भारी वर्षा के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद कम से कम तीन नेपाली श्रद्धालुओं के शव बरामद किए गए जबकि आठ अन्य लापता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पॉस्को मामले में आरोपी राशिद दोषमुक्त, अदालत ने कहा—आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए

भूस्खलन में बह गया पूरा होटल
अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन में पूरा होटल ही बह गया जहां नेपाली नागरिक ठहरे हुए थे। पटसारी ग्राम नगरपालिका के अध्यक्ष पूर्ण सिंह बोहरा ने कहा, ‘‘ नेपाल के 11 लोगों, जो इस घटना के बाद लापता हुए, में तीन के शव बरामद हुए हैं जबकि आठ अब भी लापता हैं।’’ उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये तीनों नेपाली श्रद्धालु पटसारी के ही थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के गर्जिया में दिनदहाड़े टाइगर का हमला: एनएच-309 पर घोड़े को निवाला बना जंगल में घसीटा, ग्रामीणों में दहशत

इस बीच, नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टारई ने कहा कि सरकार को इस त्रासदी की सूचना मिली है और उन नेपाली नागरिकों के बचाव के लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं जो इस घटना में लापता हैं। नेपाल का कंचनपुर जिला भारत के उत्तराखंड से सटा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसएसपी अजय गणपति ने 6 दरोगाओं समेत 7 पुलिसकर्मियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad