बिंदुखत्ता, कक्षा आठ की छात्रा के साथ 35 वर्ष के युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

लालकुआं: तराई पूर्वी वन प्रभाग के डॉली रेंज के जंगल में स्थित एक खत्ते में निवास करने वाली कक्षा आठ में अध्यनरत 13 वर्षीय नाबालिक छात्रा के साथ 35 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बलात्कार व पोस्को समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका के मेडिकल को भेज दिया है। जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

मंगलवार को बिंदुखत्ता के संजय नगर स्थित स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं डॉली रेंज के जंगल में स्थित खत्ते में स्थित अपने घर को जा रही थी। इस दौरान उन्हें खत्ते में निवास करने वाले युवक ने अपनी बाइक में लिफ्ट दी। जिसके बाद रास्ते में युवक ने दो छात्राओं को उनके घर के पद उतारा दिया। जिसके बाद वह कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा को जंगल में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। और परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंचने का पर बच्ची को गुमसुम देखकर उसके परिजनों ने कारण पूछा तो उसने आप बीती बताई। जिसके बाद देर साम पुलिस ने बलात्कार व पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। नाबालिक बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी