शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हल्द्वानी के जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख रुपये की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हल्द्वानी के जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अमरावती कॉलोनी थाना मुखानी हल्द्वानी निवासी हरीश चन्द्र जोशी पुत्र दया किशन जोशी ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 14 अप्रैल को उनके फेसबुक अकाउंट पर अनविका शर्मा नाम की एक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने पर आईडी यूज़र ने खुद को एक कंपनी का एग्जीक्यूटिव बताया। इसके बाद उनका व्हाट्सएप नंबर मांगकर बात करने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

इसके बाद उनको शेयर ट्रेडिंग में रकम निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। इस पर विश्वास कर उन्होंने अपनी सहमति दे दी और उसकी बताई वेबसाइट पर जाकर एक अकाउंट बना लिया। 10 से 22 मई तक उन्होंने अपने दो बैंक खातों से कई बार ट्रांजेक्शन कर 36,79,916 रुपये का निवेश किया। वहीं रकम की निकासी करने पर उनसे टैक्स देने की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर साइबर ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। वह हल्द्वानी जल संस्थान में जेई के पद पर तैनात हैं। पंतनगर साइबर क्राइम थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन खातों में पीड़ित ने रकम भेजी है, उन खातों में रकम होल्ड करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में कांग्रेस का महामंथन: 'परिवर्तन संकल्प सम्मेलन' में उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने फूंका चुनावी बिगुल
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; 'ऑपरेशन जलनिकासी' को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग