वज्रपात से 36 लोगों की मौत, रविवार को गिरी बिजली कहर बनकर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार को बिजली कहर बनकर गिरी। राज्य के कई जिलों में वज्रपात से 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा झुलस गए। सिर्फ प्रयागराज में ही 13 लोगों की जान चली गई, जबकि चार लोग झुलस गए। कौशांबी में चार और प्रतापगढ़ एक व्यक्ति की मौत हुई। कानपुर के आसपास 16 लोगों की मौत हो गई और 14 झुलस गए।
यह भी पढ़े 👉 बाइक समेत नाले में बहे पूर्णागिरि दर्शन को गए लालकुआं के युवक-युवती, युवती की मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले की तहसील कोरांव, बारा, करछना तथा सोरांव में बिजली गिरने की घटना से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिवारीजन को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, तहसील फूलपुर व सोरांव में घायलों का उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े 👉 ईसाई बताकर पहले क्रिश्चियन युवती से शादी की, बेटी होने पर की दूसरी शादी, जानें कैसे खुली पूरी पोल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

