राज्य में आज मिले 3626 नए कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें -
  • राज्य में आज मिले 3626 नए कोरोना संक्रमित!
  • स्वस्थ हुए:-8731
  • मृत्यु:-70

देहरादून:- उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के उपरांत नए मामलों में कमी आने के साथ ही रिकवरी रेट में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है वही मृत्यु का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, मौत के आंकड़े चिंताजनक बने हुए हैं।

प्रदेश में आज कोरोना के 3626 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 307566 पहुंच गया है।
इधर आज रिकार्ड 8731 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 231266 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी की पैनी नजरों से नहीं बच पाया गदरपुर तहसील में फर्जीवाड़ा! दो युवकों से छह घंटे की पूछताछ के बाद खुलती गईं फर्जीवाड़े की परतें, काशीपुर-गदरपुर-रुद्रपुर तक जुड़े तार

शुक्रवार की सांय 8:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3626 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई ,
जिनमें देहरादून जिले से 699 ,हरिद्वार से 535 , नैनीताल जिले से 555, उधमसिंह नगर से 383 ,पौडी से 177, टिहरी से 193, चंपावत से 48, पिथौरागढ़ से 178, अल्मोड़ा 187, बागेश्वर से 215 , चमोली से 238, रुद्रप्रयाग से 193 ,उत्तरकाशी से 89 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
जबकि राज्य में आज 70 मरीजों की मौत हुई।
जबकि 8731 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है।
यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर के गुनकोट गांव में मकान पर गिरा पेड़, एक ही परिवार के दो की मौत व सात घायल
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 307566 मरीजों में से 233266 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 5327 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,5600 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 63373 है। इधर रिकवरी रेट 75.84 प्रतिशत पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव: आईपीएस रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को कमान

इधर राज्य सरकार के साथ ही शासन प्रशासन एवं स्वास्थ्य महकमा कोरोना नियंत्रण के प्रयासों में दिन-रात जुटा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बावजूद इसके भी कोई कोरोना संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है, लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं और चिकित्सक की देखरेख में नियमित दवाइयों का सेवन करें।