बागेश्वर के गुनकोट गांव में मकान पर गिरा पेड़, एक ही परिवार के दो की मौत व सात घायल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: शुक्रवार की तड़के करीब दो बजे जनपद के गुनकोट गांव में ग्रामीण के मकान में विशालकाय तुन का पेड़ गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। जिला प्रशासन की टीम राहत कार्य के लिए मौके पर पहुच गई है।

यह भी पढ़े- प्रदेश मे एक और मंत्री की कोरोना से मौत
शुक्रवार की तड़के करीब दो बजे बागेश्वर के गुनकोट गांव में ग्रामीण के मकान के ऊपर विशाल काय तुन का पेड़ गिर गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव वालों द्वारा जिला प्रशासन को मामले की सूचना देते हुये बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक गीता देवी पत्नी कैलाश राम 46 वर्ष और आदित्य राम पुत्र गणेश राम 10 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कैलाश राम पुत्र मोहन राम 54 वर्ष, पूरन राम पुत्र कैलाश राम 31 वर्ष, मनोज कुमार 20 वर्ष, निर्मला देवी 35 वर्ष, रेनू 26 वर्ष, मोहन राम 80 वर्ष और मनोज कुमार घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम द्वारा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि घटना रात दो बजे की है। बचाव दल मौके पर पहुच गया है।