हल्द्वानी के बनभुलपुरा में हुए पथराव में 4 लोगों की मौत वहीं 250 से अधिक लोग घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभुलपुरा में गुरुवार को हुए पथराव में 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से अधिक लोग घायल भी हो गए. जानकारी के मुताबिक सभी घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. उन्होंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, पुलिस एवं इंटेलिजेंस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा की. सीएम धामी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

पुलिस के अनुसार बनभुलपुरा में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित कर उन पर मुकदमा किया जा रहा है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है. इंटरनेट की सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं. एसएसपी डीएम समेत जनपद के आला अधिकारी घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए हैं. पूरे इलाके में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर