अर्टिगा कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा था 40 किलो का प्रतिबंधित कछुआ, पुलिस ने तस्करों के मिशन को ऐसे किया फेल ,पूरी खबर पढ़ें

40 kg banned turtle was being smuggled in Ertiga car, Udham Singh Nagar police failed the mission of smugglers like this, read the news

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,रुद्रपुर। क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान उधम सिंह नगर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,पुलिस ने एक अर्टिगा कार में तस्करी कर ले जाए जा रहे 40 किलो से अधिक वजन के प्रतिबंधित प्रजाति  कछुए समेत एक व्यक्ति को वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि  एक आरोपी भागने में सफल रहा। वही अर्टिगा कार को खींच कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने बताया कि थानाध्यक्ष दिनेशपुर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम वाहनों की चैकिंग कर रही थी। गुप्त सूचना पर सुजुकी अर्टिगा कार रजि0 नंबर – यूके-06 टीए-6148 जो डाबर फैक्ट्री सड़क से जगदीशपुर मोड की और आ रही थी को रोका। जिसमे दो व्यक्ति थे। उक्त कार के चालक ने वाहन को रोककर तुरन्त खेतों की तरफ दौड़ लगा दी, जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया परन्तु धान के खेतों से होते हुए भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू : चौकी प्रभारी ने निजी खर्चे से प्राचीन शिव मंदिर में लगवाया सीसीटीवी कैमरा; ग्रामीणों ने की सराहना

वाहन में बैठे दूसरे व्यक्ति को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उसने पूछताछ में अपना मुकेश वाला पुत्र विकास वाला निवासी शक्तिफार्म नम्बर 01 बैकुन्दपुर थाना सितारगंज बताया। कार की तलाशी लेने पर कार के बीच वाली सीट पर जूट के बोरे में रखा हुआ एक बड़ा कछुवा बरामद हुआ। पूछताछ में भागे हुए व्यक्ति का नाम महिपाल पुत्र राम स्वरुप निवासी मकान नं0- 100 बल्ली थाना शीशगढ़ तहसील मीरगंज जिला बरेला उत्तर प्रदेश बताया गया।
बरामद कछुवे का वजन किया गया तो उक्त कछुवे का वजन 40 किलो 500 ग्राम निकला। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों को विरुद्ध थाना दिनेशपुर में मुकदमा धारा 9/480 / 51 वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज; कई जिलों में बारिश और 3800 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान