मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति का 46वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न, 23 लाख का बजट पारित

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति के 46वें वार्षिक अधिवेशन में 23 लाख रुपये का बजट पारित किया गया। अधिवेशन में वर्ष 2024-25 की आय-व्यय विवरणी भी प्रस्तुत की गई।
सभा का संचालन समिति के प्रबंध निदेशक विपिन चंद्र भट्ट तथा लेखाकार प्रकाश चंद्र जोशी ने संयुक्त रूप से किया। अधिवेशन में समिति की वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि समिति की अधिकृत शेयर पूंजी 22.67 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में समिति को 23.56 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष हेम चंद्र दुर्गापाल ने सदस्यों को आठ प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन नैनीताल जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी राजेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल और हरीश कबड़ाल भी अधिवेशन में शामिल हुए।
संचालक मंडल से उपाध्यक्ष संजय पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, दीपेश कबड़वाल, हरीश भट्ट, पुष्पा नागिला, दिशा कपिल, तारा दत्त लोसाली, हरी प्रिया जोशी और नैन राम आर्य समेत अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधिवेशन में समिति की भावी योजनाओं और क्षेत्रीय विकास को लेकर भी चर्चा की गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज: खुशियां मातम में बदलीं; भाई की शादी के सामान की खरीदारी कर लौट रहे युवक की डंपर की टक्कर से मौत

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें