5 दिन पहले घर से लापता हुए व्यक्ति का शव नैनी झील में मिलने से मचा हड़कंप
नैनीताल: 5 दिन पहले घर से लापता हुए व्यक्ति का शव नैनी झील में मिला है. इससे शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

नैनी झील में 5 दिनों से लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान तल्लीताल लंगम आउट हाउस निवासी जय प्रकाश के रूप में हुई है. जय प्रकाश बीते 20 अक्टूबर से लापता था. इसकी सूचना जय प्रकाश के परिजनों ने तल्लीताल चौकी में दर्ज करवाई थी.
यह भी पढ़े 👉 काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द
आज सोमवार को जयप्रकाश का शव नैनी झील में उतराता मिला. झील में तैराकी कर रहे लोगों के द्वारा 112 सेवा के माध्यम से शव होने की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने शव को जल पुलिस के माध्यम से झील से बाहर निकाला. शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है.
जय प्रकाश के भाई राजेंद्र ने बताया कि वो शराब पीने का आदी था. कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था. 20 अक्टूबर की शाम जय प्रकाश मल्लीताल क्षेत्र से घर की तरफ आ रहा था. इसी दौरान वो रास्ते से लापता हो गया. आज नैनी झील से उसका शव बरामद हुआ है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

