5 दिन पहले घर से लापता हुए व्यक्ति का शव नैनी झील में मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

नैनीताल: 5 दिन पहले घर से लापता हुए व्यक्ति का शव नैनी झील में मिला है. इससे शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

नैनी झील में 5 दिनों से लापता व्यक्ति का शव मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान तल्लीताल लंगम आउट हाउस निवासी जय प्रकाश के रूप में हुई है. जय प्रकाश बीते 20 अक्टूबर से लापता था. इसकी सूचना जय प्रकाश के परिजनों ने तल्लीताल चौकी में दर्ज करवाई थी.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

यह भी पढ़े 👉 काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

आज सोमवार को जयप्रकाश का शव नैनी झील में उतराता मिला. झील में तैराकी कर रहे लोगों के द्वारा 112 सेवा के माध्यम से शव होने की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने शव को जल पुलिस के माध्यम से झील से बाहर निकाला. शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद

जय प्रकाश के भाई राजेंद्र ने बताया कि वो शराब पीने का आदी था. कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान था. 20 अक्टूबर की शाम जय प्रकाश मल्लीताल क्षेत्र से घर की तरफ आ रहा था. इसी दौरान वो रास्ते से लापता हो गया. आज नैनी झील से उसका शव बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad