6 साल के बच्चे ने बिस्किट समझ खा ली वायग्रा की चार टेबलेट, फिर घटी यह घटना
कभी-कभी ऐसी भी घटना घटती है कि लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को बिहार के खगडि़या में देखने को मिला। यहां एक छह साल के बच्चे ने उत्तेजना बढ़ाने वाला टेबलेट वायग्रा खा लिया, वो भी एक या दो नहीं, पूरे चार टेबलेट। इसके बाद बच्चा आराम से खेलने लगा।
थोड़ी देर बाद उसे चक्कर आने लगा, इसके बाद उसने घर वालों को इसकी जानकारी दी। पूछताछ के दौरान बच्चे ने कहा उसने थोड़ी देर पहले डब्बे में दराज पर रखे चार बिस्कुट खाए हैं। लेकिन बच्चे ने बिस्कुट समझ कर उत्तेजनापावर बढ़ाने वाला चार टेबलेट वायग्रा खा लिया था। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया।

मामला जानकर डाक्टर भी पड़ गए हैरत में
सदर अस्पताल पहुंचने पर बच्चे के माता-पिता ने ड्यूटी पर तैनात डा बरकत अली को पूरी घटना की जानकारी दी। पूरी घटना सूनने के बाद वह भी हैरत में पड़ गए। दरअसल, उनके सामने इस तरह का पहला मामला आया था। क्योंकि यह क्योंकि यह अपने आप में अनूठा मामला था। उन्हें भी समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जा सके। उपचार के लिए कौन सी दवा दी जाए। इधर बच्चे की तबीयत और बिगड़ती जा रही थी।
पीएमसीएच में अपने मित्र को किया फोन
सदर अस्पताल के डा. बरकत अली ने इसके बाद पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (PMCH) में अपने एक मित्र डाक्टर को फोन किया और घटना के बारे में बताया। उनसे सलाह-मशवरा के बाद बच्चे का इलाज शुरू किया गया। सबसे पहले बच्चे को उल्टी कराया गया। थोड़ी देर बात उसे राहत महसूस होने लगा। अभी सदर अस्पताल में ही बच्चे को वेट एंड वाच में रखा गया। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। डा. बरकत अली ने बताया कि बच्चा खतरे से बाहर है। बाद में पता चला कि उक्त बच्चे को मानसिक समस्या भी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

