कल प्रदेश में ब्लैक फंगस के 6 नए मामले, 5 की मौत

खबर शेयर करें -
  • राज्य में ब्लैक फंगस के अब तक 478 मामले आए सामने
  • 88 मरीजों की मौत
  • 68 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जहां तेजी से कम हो रहा है वही ब्लैक फंगस के मामलों में भी धीरे धीरे धीरे कमी आ रही है।
राज्य में कल ब्लैक फंगस के 06 नए मामले तथा 05 मरीज की मौत हुई।

बृहस्पतिवार की शाम 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में ब्लैक फंगस के अब तक 478 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 88 मरीजों की मौत हो चुकी है, वही 68 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस के सबसे अधिक 315 मामले सामने आए जिनमें 58 की मौत हो चुकी है 32 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

इसके अलावा दून मेडिकल कॉलेज में 23, मैक्स हॉस्पिटल में 15 , महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में 30 ,जौलीग्रांट में 45 , आरोग्यधाम हॉस्पिटल में दो , कृष्णा अस्पताल हल्द्वानी में तीन ,सुशीला तिवारी अस्पताल में 33 , सिटी अस्पताल में , तिवारी नर्सिंग होम में एक ,जिला अस्पताल उधम सिंह नगर में एक , ओएनजीसी हॉस्पिटल में एक , सिनर्जी हॉस्पिटल में 02 , उत्तरकाशी डिस्टिक हॉस्पिटल में 02 , मिलट्री हॉस्पिटल रुड़की में दो तथा मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में एक मामले सामने आए है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

जबकि अब तक एम्स ऋषिकेश में 58, जॉली ग्रांट में 14 , महंत इंद्रेश अस्पताल में 03 ,जिला अस्पताल उधम सिंह नगर में एक , सुशीला तिवारी में 06 , कृष्णा अस्पताल में एक, सिटी हार्ट हॉस्पिटल में एक ,सिनर्जी हॉस्पिटल में एक तथा मैक्स हॉस्पिटल में 02 , महंत इंद्रेश अस्पताल में 03 , मिलट्री हॉस्पिटल रुड़की में एक दून मेडिकल कॉलेज में एक रीज की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा जौलीग्रांट से 07 तथा ऋषिकेश एम्स से 32 मरीज तथा मैक्स अस्पताल से 09 मरीज , दून मेडिकल कॉलेज में 05 एवं महंत इंद्रेश अस्पताल से 11 मरीज, डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल से 02 ,कृष्णा से एक, रुड़की मिलिट्री हॉस्पिटल से एक मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad