60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जनपद के पुलभट्टा पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपी मौक देख फरार होने में कामयाब हो गए. टीम को गिरफ्तार आरोपियों से 60 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा

पुलभट्टा पुलिस ने प्रतिबंधित गौ मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 60 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है. आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम शहदौरा पुलभट्टा में गौ-मांस को बेचा जा रहा है. जिस पर टीम ने मौके पर दबिश देते हुए दो आरोपी वाहिद और मोहमद इस्लाम को गिरफ्तार किया. जबकि दो आरोपी सोनू खान और अमजद खान फरार होने में कामयाब हो गए. टीम ने मौके से 60 किलो प्रतिबंधित मांस, धारदार औजार, छुरा बरामद किया. आरोपी मोहमद इस्लाम के खिलाफ में पहले से थाना पुलभट्टा में दो मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad