7 और 8 नवंबर को ओवरहॉलिंग का कार्य के चलते काशीपुर-बाजपुर रोड पर दो दिन यातायात बाधित रहेगा

खबर शेयर करें -

काशीपुर।पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल द्वारा काशीपुर-हेमपुर स्माइल रेलवे क्रॉसिंग संख्या 42 सी व रेलवे क्रॉसिंग संख्या 37 स्पेशल पर 7 और 8 नवंबर को ओवरहॉलिंग का कार्य करेगा। जिसकी वजह से काशीपुर-बाजपुर रोड पर दो दिन यातायात बाधित रहेगा। आईटीआई पुलिस और आरपीएफ आमजन को इस परेशानी से बचाने के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

पूर्वाेत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 और 8 नवंबर को रेलवे क्रॉसिंग संख्या 42 सी व रेलवे क्रॉसिंग संख्या 37 स्पेशल पर ओवरहालिंग (मरम्मत) का काम होगा। जिसकी वजह से 7 व 8 नवम्बर की सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे तक फाटक बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद