7.5 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से उत्तराखंड में खपाने की फिराक में थे आरोपी

खबर शेयर करें -

देहरादूनः उत्तराखंड में नशे का कारोबार खूब फल फूल रहा है. ताजा मामला उधम सिंह नगर से सामने आया है. जहां एसटीएफ की टीम ने साढ़े सात किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से बरामद अफीम की कीमत 25 लाख रुपए आंकी जा रही है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

बता दें कि उत्तराखंड में लंबे समय से सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ एसटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को कुमाऊं एसटीएफ और किच्छा पुलिस ने किच्छा के न्यू मंडी से अफीम की खेप ला रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. मौके पर तस्करों के पास से 7.5 किलो अफीम बरामद किया गया है. साथ ही एक ब्रिजा गाड़ी भी बरामद की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?

पुलिस के मुताबिक, तस्कर अफीम की खेप झारखंड से लाकर उत्तराखंड में खपाने की तैयारी कर रहे थे. इसी बीच एसटीएफ और किच्छा कोतवाली की पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सतनाम सिंह निवासी सिरसा बहेरी उत्तरप्रदेश और अमोलक मल्होत्रा उर्फ गोलू निवासी आवास विकास किच्छा बताया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों में आंकी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया