7 दिन बाद जंगल में पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

रामनगर क्षेत्र के ग्राम छोई क्षेत्र से करीब एक सप्ताह पूर्व लापता हुए बुजुर्ग का कंकाल रूपी शव पुलिस द्वारा जंगल से बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तो वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। घटना के संबंध में कोतवाल अरुण कुमार सैनी जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को ग्राम नाथूपुर छोई निवासी 76 वर्षीय लाल सिंह घर से बिना बताए लापता हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज

जंगल से मिला शव

उन्होंने बताया कि इस मामले में लापता बुजुर्ग के पुत्र दिलीप सिंह द्वारा 9 दिसंबर को कोतवाली में अपने पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। कोतवाल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस और परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया था कोतवाल ने बताया कि बुधवार की शाम पुलिस को ग्राम पीरुमदारा क्षेत्र के समीप स्थित बंजारी गेट के समीप जंगल के पास एक कंकाल रूपी शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के मल्ला रामगढ़ में भीषण हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 22 यात्री घायल

मामले की जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई की। कोतवाल ने बताया कि मौके पर कुछ हड्डी एवं खोपड़ी बरामद हुई तथा मौके पर बरामद हुए कपड़ों से मृतक की शिनाख्त लापता लाल सिंह के रूप में हुई तथा परिजन भी मौके पर पहुंच गए और परिजनों ने भी इसकी शिनाख्त की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad