शादी का सामान लेकर हल्द्वानी से गांव लौट रहे कुछ लोग हुए हादसे का शिकार, युवक की मौत, दुल्हन के पिता समेत 7 लोग घायल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां भीमताल क्षेत्र में पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे के वक्त पिकअप में आठ लोग सवार थे, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए. सभी लोग गांव में होने वाली युवती की शादी के लिए सामान लेने गए थे. इस हादसे में युवती के पिता भी घायल हो गए. इस घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सोमवार देर रात को हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि भीमताल के धारी ब्लॉक में पलड़ा के पास पिकअप खाई में गिर गया. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को खाई से बाहर निकाला. खाई करीब 100 फीट गहरी थी.

यह भी पढ़ें 👉  त्यौहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: लालकुआं-साबरमती के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 13 फेरों में होगा संचालन

रेस्क्यू किए गए सभी आठ लोगों को पास के हॉस्पिटल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर सुशील तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी रेफर किया गया. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में घायल होने वाले जगदीश चंद्र की बेटी मनीषा की शादी 13 मार्च होनी है. शादी का सामान लेने के लिए जगदीश चंद्र समेत गांव के कुछ लोग सोमवार 11 मार्च को हल्द्वानी गए थे. खरीदारी करने के बाद सभी हल्द्वानी से अपने गांव हरीनगर सरना लौट रहे थे, तभी शाम को पलड़ा के पास ये हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में रफ्तार का कहर: बेलबाबा के पास अर्टिगा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर

बताया जा रहा है कि हादसा कच्ची और संकरी सड़क पर संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ. हादसा गांव से एक किमी पहले ही हुआ. घायलों का कहना है कि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट या रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं, मामले में भीमताल क्षेत्र के सीओ सुमित पांडे ने बताया कि सड़क दुर्घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर गहरी खाई से सात लोगों को घायल अवस्था में निकला, जिनका उपचार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसका पंचनामा भर अब पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

घायलों की सूची- अरविंद, सुंदर कुमार, हरीश चंद्र (मामूली चोटिल), गिरीश चंद्र, जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, दीपक कुमार (गंभीर घायल).

 

 

Ad Ad Ad Ad