नैनीताल दुग्ध संघ का 75वां वार्षिक अधिवेशन कल: डायमंड जुबली समारोह में मंत्री-सांसद होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में संघ का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन कल, शनिवार को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड के समीप हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा।


 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक प्रमुख पति व पार्षद विजय कुमार बॉबी पर अजय भट्ट का बड़ा एक्शन, गैर-कानूनी मामले में वांछित होने की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि पद से हटाया

ऐतिहासिक अधिवेशन में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

 

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि अधिवेशन की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है।

  • मुख्य अतिथि: दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • विशिष्ट अतिथि: नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, और विधायक बंशीधर भगत
यह भी पढ़ें 👉  नौ साल बाद अंडरपास निर्माण की जगी उम्मीद, रेलवे-राजस्व विभाग की बैठक पर टिकी सबकी नजर

इस अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षगण सम्मिलित होंगे। अधिवेशन में संघ की 75 वर्षों की उपलब्धियों की समीक्षा और भविष्य की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस आयोजन में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर-रामनगर वालों हो जाओ तैयार! 18 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस
Ad