लालकुआं: कोतवाली पुलिस ने बिन्दुखत्ता के संजय नगर प्रथम से 85 पाउच कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब तस्कर का आबकारी अधिनियम में चालान कर दिया है।
गुरुवार को कोतवाली पुलिस का गश्ती दल गौला नदी के किनारे गस्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने संजय नगर प्रथम के खेल मैदान के पास संदिग्ध रूप से खड़े एक युवक को पकड़ा। जिसके पास से 85 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी गांधीनगर बिन्दुखत्ता बताया। जिस पर पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी का आबकारी अधिनियम के तहत चालान कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल पदम सिंह, कांस्टेबल तरुण मेहता, सुरेंद्र सिंह आदि थे। पता चला है कि तस्कर गोला मजदूरों को कच्ची शराब सप्लाई करने की फिराक में था।
कोतवाल सुधीर कुमार का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ताजा खबर
- मां’(भाजपा) की दुत्कार के बाद राजनीतिक वनवास झेल रहे ठुकराल ने आखिरकार थामा कांग्रेस का हाथ, सियासत में नई पारी की शुरुआत
- कोतवाल हरेंद्र चौधरी की पैनी नजरों से नहीं बच सका ऑटो लिफ्टर गैंग, 6 बाइक संग 2 शातिर दबोचे
- लालकुआं: सेंचूरी पेपर मिल का बड़ा कदम; कल आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और जांचें होंगी मुफ्त
- धामी कैबिनेट: जिलों के ‘प्रभारी मंत्रियों’ का एलान; सतपाल महाराज को हरिद्वार तो सुबोध उनियाल को मिला देहरादून, देखें पूरी लिस्ट
- अब अवंतिका कुंज में भी गूंजेगा श्री श्याम का नाम, भूमि पूजन के साथ श्री खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू
- उत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर: 6 दिग्गज थामेंगे ‘हाथ’; दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, मिशन 2027 के लिए बिछी बिसात
- उत्तराखंड में आज रात 1 घंटे ‘ब्लैक आउट’: अर्थ आवर की 20वीं वर्षगांठ पर धामी सरकार की अपील; रात 8:30 से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें
- स्कूल गेट से छात्र का अपहरण कर जंगल में पीटा; नामजद आरोपी समेत साथियों पर मुकदमा दर्ज
- लालकुआं: टुकटुक के भीतर अचेत मिला 25 वर्षीय चालक, अस्पताल में मौत; परिजनों ने जताया हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी
- इंतजार की घड़ियां हुई खत्म! रामनगर–काशीपुर को जल्द मिल सकती है लंबी दूरी की ट्रेन


