चमोली के नंदानगर में बादल फटा, 10 लोग लापता; बचाव टीमें मौके पर रवाना

खबर शेयर करें -

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ है। नंदानगर तहसील में भारी बारिश और अतिवृष्टि के कारण 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। इसमें कुंतरी फाली गांव से 8 और धुर्मा गांव से 2 लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन की टीमें और एसडीआरएफ-एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं, लेकिन लगातार बारिश और अंधेरे के कारण बचाव कार्य में चुनौतियाँ आ रही हैं।


 

कुंतरी फाली और धुर्मा गांव से लोग लापता

 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, कुंतरी फाली गांव में भारी वर्षा के कारण मलबा आने से 6 भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यहाँ से कई लोगों के लापता होने की सूचना है, जिनमें से 2 को बचा लिया गया है। वहीं, धुर्मा गांव में भी 4-5 भवनों को नुकसान पहुँचा है। प्रशासन ने लापता लोगों के नाम जारी किए हैं, जिनमें:

  • कुंतरी फाली से: कुंवर सिंह, उनकी पत्नी कांता देवी और पुत्र विकास विशाल, नरेंद्र सिंह, जगदंबा प्रसाद, उनकी पत्नी भागा देवी और देवेश्वरी देवी।
  • धुर्मा से: गुमान सिंह और ममता देवी।
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की मंडी में आखिर कब तक बिकता रहेगा पनीर के नाम पर सफेद जहर? मिलावट खोरो ने बदला सप्लाई का तरीका, अब गाड़ियों की अदला-बदली से पहुंच रहा संदिग्ध माल!

 

कई घर क्षतिग्रस्त, बचाव कार्य में आ रही चुनौती

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। हालाँकि, लगातार बारिश के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोक्ष नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे हालात और भी भयावह हो गए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि नंदानगर के कुंतरी में बादल फटने की जानकारी मिली है, जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीम को जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि मेडिकल टीम और तीन एंबुलेंस भी भेजी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना
Ad