जवाहर नवोदय विद्यालय में 85 छात्र छात्राएं और कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें -

गरमपानी : जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाडी़ में 85 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए की। जिससे प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। संक्रमित छात्र छात्राओं को विद्यालय में ही आइसोलेट किया गया है। नेगेटिव पाए गये बच्चों को घर भेजने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व विद्यालय प्रबंधन निर्णय लेगा। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाडी़ में बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत करीब 11 नौनिहाल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विशेष शिविर लगाकर करीब 496 छात्र-छात्राओं के नमूने लिए। शनिवार को आई रिपोर्ट मे 85 छात्र छात्राएं कोरोना संक्रमित पाए गए है। एक साथ 85 छात्र-छात्राओं के संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। इधर उपजिलाधिकारी राहुल साह के निर्देश पर पहले ही विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया जा चुका है। वहीं अब बडी़ संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारी तेज कर दी है स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार संक्रमित पाए गए नौनिहालों वालों को विद्यालय में ही आइसोलेट करने की तैयारी शुरु कर दी गई है। उपचार के प्रबंध कर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। पता चला है कि जिन बच्चों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है उन्हें विद्यालय से घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत