10वीं में एक भाई के 95 तो दूसरे के 92%, री-चेकिंग में भी नंबर नहीं बढ़े तो जान दे दी

खबर शेयर करें -

परीक्षा को लेकर बच्चों में अजीब तरह का तनाव देखा जा रहा है. ये तनाव ना पढ़ाई का है और ना परिजन का. बस अच्छे नंबर लाने को लेकर एक होड़ मची है. ऐसा ही एक मामला इंदौर में आया है, जहां एक बच्चे ने भाई से महज 3% कम अंक आने पर जान दे दी.

परिजन भी हैरान हैं कि 92% बनने के बाद भी वह खुश नहीं था.

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज डैम पर युवक से हैवानियत: मारपीट, अपहरण और अप्राकृतिक यौन हिंसा का आरोप; 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश

विजय नगर पुलिस के अनुसार 30 जून से इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती 18 वर्षीय छात्र सुमित पिता राजेंद्र राजपूत की गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. उसने 30 जून को अपने घर ग्राम नौलाया जिला शाजापुर में जहर खा लिया था, तभी से उसका इलाज चल रहा था. परिवार के सदस्य विशाल राजपूत ने बताया कि वह शुजालपुर में अपने चाचा के यहां रहकर एक निजी स्कूल से 10वीं की पढ़ाई कर रहा था. उसके साथ ही चचेरा भाई कृष्णपाल भी पढ़ाई करता था. दोनों पढ़ाई में अव्वल थे.

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

जब रिजल्ट आया तो कृष्णपाल के 95% आए, जबकि सुमित के 92% बने. इसे लेकर सुमित तनाव में आ गया. उसे घरवालों ने भी समझाया, लेकिन वह उदास ही रहता था. परिजन के अनुसार वह कहता था कि जब हम दोनों ने एक जैसी पढ़ाई की. दोनों ने एक जैसे पर्चे लिखे तो फिर अंक में अंतर कैसे. इसके बाद री-चेकिंग का फार्म भरवाया गया. कुछ दिन पहले उसका री-चेकिंग का रिजल्ट आया, लेकिन नंबर नहीं बढ़े. इसके बाद उसने जहर खा लिया. उसके परिवार में माता-पिता और छोटा भाई है.

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad