फेसबुक पर हुई दोस्ती, युवती समझ कर ली शादी, सपनों की रानी का खुला राज… तो प्रेमी घर का रहा न घाट का

खबर शेयर करें -

मथुरा में एक युवक ने प्रेम में खुद के साथ धोखाधड़ी होने की पीड़ा बताई। उसने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उसकी दिल्ली की एक लड़की से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसने प्रेमजाल में फंसा लिया।

खुद को अविवाहित बताया। उसके साथ शादी कर ली। अब मामला कुछ और ही निकला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा नेता को धार्मिक धमकी देने वाला महाराष्ट्र का ट्रक चालक पंतनगर से गिरफ्तार; एसएसपी बोले— शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके का है। युवक ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद युवती ने उससे पैसे भी लिए। इसके बाद शादी का दबाव बनाने लगी। इस पर उसने शादी कर ली। तब पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है। शादी के दौरान उसने जो आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाए थे। वह भी फर्जी तैयार कराए थे। उनमें अपनी उम्र छिपाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा: सनातन धर्म के प्रचार और गोसेवा में समर्पित राम जी दास योगेश्वरी जी बृजवासी; श्रीमद्भागवत कथा के लिए कर सकते हैं संपर्क

यही नहीं पहले उसकी शादी हो चुकी है। उसका पहले पति से मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय में केस चल रहा है। वह शातिर दिमाग है। धन हड़पने की मंशा से उसने शादी रचाई है। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भाजपा नेता को धार्मिक धमकी देने वाला महाराष्ट्र का ट्रक चालक पंतनगर से गिरफ्तार; एसएसपी बोले— शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
Ad