उत्तराखंड : 17 अगस्त तक प्रदेश भर में जमकर बरसेंगे मेघ, रक्षाबंधन तक खूब भिगोने वाली ही बारिश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं. आज पूरे उत्तराखंड को बादल भिगोएंगे. मौसम विज्ञान केंद्र ने जो अनुमान जारी किया है, उसके अनुसार उत्तरकाशी से लेकर पिथौरागढ़ तक भारी बारिश होगी. इस दौरान बादल भी जोरदार ढंग से गरजेंगे. बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है.

उत्तराखंड को इस बार रक्षाबंधन तक सावन खूब भिगोने वाला है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 अगस्त तक प्रदेश भर में जमकर बारिश होगी।

यह भी पढ़ें 👉  किराया विवाद में तालिबानी बर्बरता: कम किराया लेने पर टैक्सी चालक को पीटा, पहनाई जूतों की माला; एसपी रेखा यादव के निर्देश पर 4 पर SC/ST एक्ट में केस

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 17 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

लैंडस्लाइड की भी आशंका: इसके साथ ही मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन की आशंका जताई है. भूस्खलन से नेशनल हाईवे और राजमार्गों पर कटान भी हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश, लैंडस्लाइड, जल भराव के कारण कहीं-कहीं कुछ दिनों के लिए बिजली और पानी जैसी मूलभूत चीजों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. मौसम विभाग ने बिजली चमकने की स्थिति में सावधान रहने को कहा है. उनको आशंका है कि बिजली गिरने के दौरान जानमाल का नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में प्रतिष्ठा दिवस की तैयारियां तेज: वैदिक मंत्रोचार के बीच मालपुए महाप्रसाद का निर्माण शुरू; हनुमान चालीसा के बाद अखंड रामायण पाठ प्रारंभ, 30 हजार से अधिक भक्तों ने टेका मत्था
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में सिरफिरे प्रेमी की दुस्साहसिक वारदात: बात करने से इनकार पर महिला मित्र पर झोंका फायर; सीने को छूकर निकली गोली, आरोपी फरार