राम मेहरोत्रा की मौजूदगी में 145 परिवारों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, 2.27 करोड़ के ऋण से खुलेगी तरक्की की राह

खबर शेयर करें -

सहकारिता के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की पहल, ऋण वितरण मेले में राम मेहरोत्रा की सक्रिय भागीदारी रही चर्चा का केंद्र

 

राजू अनेजा,काशीपुर। सहकारिता के माध्यम से आम आदमी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भरता की राह से जोड़ने की दिशा में आयोजित ऋण वितरण मेले में 2.27 करोड़ रुपये की सौगात बांटी गई। मेले में 145 लाभार्थियों को ऋण के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पीसीयू के पूर्व चेयरमैन राम मेहरोत्रा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास पहचान दी।

 

राम मेहरोत्रा ने लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित करते हुए कहा कि सहकारिता व्यवस्था आम आदमी, किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती देने का प्रभावी माध्यम है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यही इन आयोजनों की सार्थकता है।

 

 

आत्मनिर्भरता की राह में सहकारिता की अहम भूमिका

 

मेहरोत्रा ने कहा कि ऋण वितरण का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर देना है। छोटे व्यवसाय, कृषि और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

 

 

145 लाभार्थी, 2.27 करोड़ रुपये का ऋण

 

शुक्रवार को आयोजित मेले में बैंक अध्यक्ष ममता मेहरोत्रा, बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। बैंक के महाप्रबंधक संदीप कुमार ने विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने सहकारिता क्षेत्र की योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम में बैंक के उप महाप्रबंधक धनराज सिंह नपलचयाल, पूर्व निदेशक अरविंद सक्सेना, विपिन अरोरा, हरि सिंह यादव, शाखा प्रबंधक प्रदीप सिंह चंदेल सहित बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

2.27 करोड़ रुपये के ऋण और 145 लाभार्थियों का यह आयोजन सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार और आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

 

 

Ad