देवभूमि उत्तराखंड के लाल ने वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश का नाम किया रोशन

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: शौर्य सैनी ने जर्मनी में हुए वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश का नाम भी रोशन किया है।

शौर्य सैनी ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम रोशन किया है, वे एसआरएचयू के छात्र हैं। शौर्य ने 50 मीटर रेंज में गोल्ड मेडल जीतकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, साथ ही 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल भी हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेकाबू हुआ सेना का ट्रक: ब्रेक फेल होने से 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल, तीन हायर सेंटर रेफर

ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने का है सपना

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने शौर्य की सफलता को विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ओलंपिक खेलों में भी गोल्ड मेडल जीतने का सपना संजोए शौर्य को विश्वविद्यालय द्वारा चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल ने भी शौर्य को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  सलाखों के पीछे आई पिता की मौत की खबर, अंतिम विदाई के लिए पॉक्सो आरोपी बेटे को कोर्ट से मिली इजाजत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान