पुलिस के हत्थे चढ़ी कश्मीर की शातिर हसीना, हाइवे पर खड़ी होकर करती थी ऐसे काम, जानकर चौंक जाएंगे

खबर शेयर करें -

मोहाली में पुलिस ने ठगी करने वाली शातिर महिला के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर ये शातिर महिला पंजाब हाइवे पर पहले लिफ्ट मांगने के लिए गाड़ी रुकवाती थी।

फिर कार चालक को संबंध बनाने का लालच देकर गाड़ी सुनसान जगह ले जाने को कहती थी। यहाँ पहले से उसके साथी मौजूद रहते थे, जो कार मालिक से लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे।

करीब बीस लोगों को अपना शिकार बनाया

आरोप है कि इस शातिर महिला ने ये तरीका अपना कर करीब बीस लोगों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की है। उसकी पहचान शमा के रूप में हुई है। उसके गिरोह में और लोग भी हैं। फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: इंटरनेट मीडिया दोस्त पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, FIR दर्ज

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस लूटे गए कार, आईफोन, सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। ये सामान उन्होंने पंजाब के गोबिंदपुर निवासी बिजनस मैन से लूटे थे। साथ ही एक अन्य शख्स से लूटे थे।

कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया

घटना की जानकारी देते हुए मोहाली पुलिस ने बताया कि शातिर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बठिंडा के रहने वाले अर्शदीप सिंह, जसपाल सिंह, सोहाना के विक्रम सिंह, गुरप्रीत सिंह, चंडीगढ़ सैक्टर-35 के अंगदजोत सिंह और उनकी साथी शमा खान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: इंटरनेट मीडिया दोस्त पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से कश्मीर की रहने वाली आरोपी शमा खान मोहाली के मटौर में रहती थी। वो लिफ्ट मांगने के बहाने कार चालकों को रोकती थी, फिर उन्हें लुभा कर ठगी के जाल में फंसाती थी।

पुलिस ने पूरे गिरोह का किया पर्दाफाश

दरअसल, इस गिरोह ने 26 अक्तूबर और 3 नवंबर को लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया था। मामले में पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में कार्रवाई करते पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही लूटे गए सामान भी बरामद कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: इंटरनेट मीडिया दोस्त पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, FIR दर्ज

DIG के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जब उनसे पूछताछ की तो सामने आया कि आरोपियों ने अपनी महिला साथी की मदद दो बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था।