राजू अनेजा,काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई की संस्तुति से उत्तरांचल पंजाबी महासभा काशीपुर के जिला अध्यक्ष परवीन सेठी द्वारा काशीपुर महानगर की इकाई की घोषणा यहां रामनगर रोड स्थित होटल आनंद कैसल में की गई, जिसमें उत्तरांचल पंजाबी महासभा का काशीपुर महानगर अध्यक्ष आशीष अरोरा बॉबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सतीश अरोरा, उपाध्यक्ष ललित अरोरा, संजीव अरोरा, नीरज छाबड़ा, महामंत्री मोहन दासवानी, कोषाध्यक्ष प्रीत ढीगरा, सचिव प्रिंस अरोरा एडवोकेट, तिजेन्दर पाल सिंह, उप सचिव रवि छावड़ा, मीडिया प्रभारी दीपक ठुकराल, सगठन मन्त्री मनोज पोपली को बनाया है। इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के लोगों ने पत्रकारों को बताया कि जिस परिवार में पिता की मृत्यु हो गई है उस परिवार में अगर उनकी कोई पुत्री है तो पंजाबी समाज उसकी शादी में 11 हजार रुपये की मदद देगा। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कुछ समय बाद लोहड़ी का त्यौहार है जिसे एक बड़े जोश खरोश से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर दिलप्रीत सिंह सेठी, राजीव परनामी, खैरातीलाल अरोरा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, मनीष सपरा आदि पंजाबी समाज के लोग मौजूद थे।
ताजा खबर
- रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम
- घर की सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
- खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया
- खाद्य विभाग की रडार पर काशीपुर में फल-फूल रहा ‘सफेद जहर’ का काला कारोबार
- एक दीप पुरखों के नाम: विभाजन विभीषिका की पूर्व संध्या पर एमपी चौक पर जगमगाएंगे हजारों दीप
- गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी
- एक इंजेक्शन ने बिगाड़ दिया 17 साल के तेजस का चेहरा, छीन लिया पढ़ाई का मौका! नाक-खाल तक क्षतिग्रस्त, यूनिवर्सिटी में एडमिशन रद्द
- कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला
- 2027 चुनाव में सीएम धामी किस सीट से ठोकेंगे ताल? चंपावत, खटीमा से लेकर काशीपुर-रुद्रपुर तक सियासी हलचल तेज
- 10 अक्टूबर को बंद होंगे सिख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट: अब तक 2.38 लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा, ट्रस्ट ने जताया आभार

