
राजू अनेजा, काशीपुर।काशीपुर में शनिवार तड़के एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। बहन के अंतिम दर्शन के लिए गाजियाबाद जा रहे एक व्यापारी की पीछे से दोनों दुकानें भीषण अग्निकांड में जलकर खाक हो गईं। एक ही दिन में दो-दो दुखद घटनाओं की खबर मिलते ही परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और घर में चीत्कार मच गई।
महाराणा प्रताप चौक के निकट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) रोड पर स्थित टायर पंचर और साइकिल रिपेयरिंग की दुकानों में शनिवार तड़के अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में स्थित दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में तीन दुकानें धू-धू कर जलने लगीं और इलाके में अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास की कई अन्य दुकानों और गोदामों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
बताया जा रहा है कि आवास विकास निवासी व्यापारी अनिल शर्मा की दो दुकानें—टायर पंचर और साइकिल रिपेयरिंग—इस अग्निकांड में सबसे अधिक प्रभावित हुई हैं। दुकानों में रखे टायर, मशीनें और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग की चपेट में पास में स्थित फल-फ्रूट के गोदाम को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना को और भी दर्दनाक बना देने वाली बात यह है कि पीड़ित व्यापारी अनिल शर्मा शनिवार तड़के अपनी बहन की मौत की खबर सुनकर गाजियाबाद के लिए निकले थे। वह बहन के अंतिम दर्शन के लिए रास्ते में ही थे कि इसी बीच उन्हें दुकानों में आग लगने की सूचना मिल गई। एक साथ दो बड़े सदमे मिलने से परिवार गहरे आघात में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के कई अन्य प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
ताजा खबर
- नानकमत्ता में ‘चौहान सेल्फ डिफेंस अकादमी’ का भव्य शुभारंभ, होनहार खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
- मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन कल: 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद
- बेरीनाग में घास काटने गई महिला पर भालू का हमला, पैर चबाया; डाडल गांव में चार भालुओं की चहलकदमी से फैली दहशत
- जंगल में मिले अज्ञात शव का खुलासा: अवैध संबंधों और धमकियों से तंग आकर पति ने पत्नी संग मिलकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार
- ज्योलिकोट दूषित जल कांड: 4 मौतों और 400 लोगों के बीमार होने पर फूटा प्रशासनिक चाबुक, 6 इंजीनियर निलंबित
- सड़क विहीन पहाड़ का दर्द: गैरसैंण में डोली से 4 किमी पैदल लाकर भी नहीं बच सकी बुजुर्ग की जान; महिलाओं ने उठाई थी पालकी
- बागेश्वर में कार का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी वैगनआर, मुनस्यारी निवासी महिला की मौत और चार घायल
- वृंदावन में दर्दनाक हादसा: जुगल घाट पर यमुना में डूबे अग्निवीर हर्ष बिष्ट का शव बरामद, परिवार में छाया मातम
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने और गौला तटबंध निर्माण की मांग: 27 सितंबर को लालकुआं में महारैली व धरना-प्रदर्शन
- हल्द्वानी के मुखानी में संदिग्ध परिस्थितियों में गुड़-पट्टी व्यापारी का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

