बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए 60 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन सात जून को नगर में निकाला जाएगा विशाल जुलूस

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बिंदुखत्ता को अतिक्रमित क्षेत्र घोषित करने वाला पत्र सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बिंदुखत्ता क्षेत्र में आक्रोश है, शुक्रवार को ग्रामीणों ने बैठक कर पूर्व सैनिक संगठन के नेतृत्व में 60 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया, निर्णय लिया कि शनिवार को बिंदुखत्ता में लगने वाले बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व गांव बनाने समेत तीन सूत्रीय मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद सात जून को नगर में विशाल जुलूस निकाला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 18 वर्षीय छात्रा का शव: परिजनों ने युवक पर लगाया मॉडलिंग का झांसा देकर फंसाने का आरोप


शुक्रवार को पूर्व सैनिक संगठन के आह्वान पर हाट कालिका मंदिर में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस, भाजपा, भाकपा माले, बसपा समेत तमाम संगठनों के लोगों ने भाग लिया, इस दौरान बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने, क्षेत्र को अतिक्रमित क्षेत्र की सूची से हटाने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 80 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया, संघर्ष समिति का संयोजक पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू को संरक्षक व कैप्टन सिंह पनेरी को संयोजक बनाया गया है। बैठक में निर्णय लिया कि शनिवार को बिंदुखत्ता में लगने वाले बहुउद्देशीय शिविर में राजस्व गांव बनाने समेत तीन सूत्रीय मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा, जिसके बाद ग्राम वार बैठक कर संघर्ष समिति का विस्तार कर वृहद रूप दिया जाएगा। तत्पश्चात सात जून को लालकुआं में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में कै मान सिंह कोरंगा, पुस्कर दानू, भूवन जोशी, हरीश विशौती, विमला राथौड़, धरम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण धपौला, प्रकाश मिश्रा, आनंद सिंह सिजवाली समेत तमाम दलों के लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल का विकास बनाम नेताजी ! सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, कोई बिजली-पानी-सड़क को रोया तो किसी ने गोला में डुबकी लगाकर उड़ाया मजाक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार