राजू अनेजा,जसपुर। जसपुर क्षेत्र में एक बड़ा दर्दनाक हादसा देखने को मिला,बीती रात मोमबत्ती जलाकर कमरे में सो रहे नशे में धुत शराबी के बिस्तर पर अचानक जलती हुई मोमबत्ती गिरने से लगी आग की चपेट आने से शराबी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मोहल्ला चौहान में डेहरिया स्थित स्कूल के पास मैरिज हॉल में उस वक्त घटी जब 48 वर्षीय शकील पुत्र अमीर हुसैन मोमबत्ती जलाकर अपने बिस्तर पर लेटा था। बताया जा रहा है कि शकील नशे का आदी था अधिकतर समय नशे में ही रहता था नशे की लत के चलते ही उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी। उसके बाद से मृतक शकील इधर-उधर रहकर ही जिंदगी बसर कर रहा था। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक लगभग 1 वर्ष पूर्व किसी मामले में 4 वर्ष से अधिक जेल में रहकर आया था। मोहल्ले वालों का कहना है कि मृतक शकील शराब का बेहद आदी था। माना जा रहा है कि आज शाम भी शराब पीने के बाद वह अपने बिस्तर पर लेटा होगा अंधेरा होने की वजह से जलाई गई मोमबत्ती से बिस्तर में आग लग गई।
आग में जलकर शकील की मौत हो गई। मैरिज होल की और से धुआं निकलने तथा गंध आने पर लोगों ने जाकर देखा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर अस्पताल मोर्चरी में रखकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

