बंद मकान में नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पति पर हत्या का केस दर्ज

खबर शेयर करें -

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में एक बंद मकान के अंदर एक नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पड़ोसियों को मकान से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया। फिलहाल, पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 

लव मैरिज के बाद पति-पत्नी रह रहे थे मंगलौर में

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: 5 पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का 'यलो अलर्ट'; पिथौरागढ़ में स्कूल बंद, देर से आए आदेश पर भड़के अभिभावक

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी समीर उर्फ राजा ने इसी साल जनवरी 2025 में रामपुर की रहने वाली जेबा खानम उर्फ मोना से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों मंगलौर के पठानपुरा मोहल्ले में रह रहे थे।

जेबा की बड़ी बहन तरन्नुम ने बताया कि दो दिन पहले जेबा ने फोन पर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसकी हत्या भी की जा सकती है। इसके बाद जेबा से उनका संपर्क टूट गया। सोमवार देर शाम जब तरन्नुम मंगलौर पहुँची तो मकान बंद मिला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  रीठासाहिब जोड़ मेले में कुदरत का कहर: मूसलधार बारिश से लधिया-रतिया नदी में आया अचानक उफान; संगम पर स्नान कर रहे 70 से अधिक सिख श्रद्धालु रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा

 

शव पर मिले चोट के निशान, पति फरार

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर देखा तो अंदर जेबा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को शव के चेहरे और गले पर निशान मिले हैं, जिससे हत्या का शक गहरा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति समीर की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध

एसपी हरिद्वार देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह हत्या का मामला लग रहा है। तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा।