भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने ग्राम गड़ीनेगी में मीनिं खेल स्टेडियम बनाए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

A delegation led by BJP District President Gunjan Sukhija met Chief Minister Pushkar Singh Dhami to demand the construction of a mini sports stadium in Gadinegi village.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी समस्याओं को गौर से सुनने के बाद यथाशीघ्र सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

यहां देहरादून स्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचे काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में पहुंचे शिष्टमंडल ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम गढ़ीनेगी में मिनी खेल स्टेडियम बनाए जाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से ग्राम पंचायत में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं अन्य आवश्यकताओं के संदर्भ ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की तमाम ज्वलंत समस्याओं से रूबरू कराया। क्षेत्रवासियों की सभी समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मामलों पर विचार कर उचित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सचिन बाठला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  घर में सो रही 88 वर्षीय वृद्धा पर तेंदुए का हमला, गंभीर हालत में रेफर