लालकुआं चौराहे से कुछ ही दूरी पर युवक के हाईवा ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, हादसा देख सन्न रह गए स्थानीय लोग

खबर शेयर करें -

लालकुआं : आज सुबह-सुबह लालकुआं चौराहे से कुछ ही दूरी पर एक दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है, जिसमें एक बैंड का ठेला धखेल के ले जा रहे व्यक्ति की हाइवा ट्रक के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक बहेड़ी निवासी बताया जा रहा है जोकि लाल कुआं में किराए में रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था।

हादसा इतना भयानक था कि स्थानीय लोग हादसे का शिकार हुए व्यक्ति का मृत शरीर देख भी नहीं पा रहे थे, मृतक का आधा शरीर रोड पर इस तरह कुचला गया था कि हर कोई देखने वाला अपनी आंखें बंद कर दे रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व फौजी पिता को जहर पिलाकर बेटे ने भी गटका, दोनों की दर्दनाक मौत; देहरादून में पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां वार्ड नंबर 5 में स्थित भारत बैंड में कार्यरत शमशार अहमद उम्र 36 वर्ष बारात की ठेली लेकर वीआईपी गेट के समीप घोड़ानाला में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था कि जैसे ही वह लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार कर पहले गिरा दिया फिर हाईवा के टायरों के नीचे आकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, यह भयानक हादसा देख कर लोगों में ठीक चित्रकार चीख- चीत्कार मच गई, मृतक का सिर एवं हाथ पाव सड़क में बुरी तरह कुचल गए थे, मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा व अन्य पुलिस बल ने क्षेत्रवासियों की मदद से शव को उठाकर वाहन में डाला, तथा पानी के पाइप से सड़क की धुलाई कर खून साफ करा, इस दौरान आधा घंटे से भी अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा, मृतक शमशार अहमद उम्र 36 वर्ष मूल रूप से ग्राम कनकपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि वह वर्षों से लालकुआं वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर स्थित भारत बैंड में कार्यरत था, तथा भारत बैंड स्वामी का रिश्तेदार भी है, यह खबर जैसे ही मृतक के परिजनों को पता चली तो उनमें कोहराम मच गया, आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे, मृतक अपने पीछे दो बेटियां, दो बेटे, पत्नी समीम समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गया है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे हल्द्वानी भेज दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया बड़ा खुलासा: दो नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहे, कारतूस और नकदी बरामद