नैनीताल: मोहन चौराहे में भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जलकर मौत

खबर शेयर करें -

नैनीताल: मल्लीताल के मोहन चौराहे पर स्थित ‘ओल्ड लंदन हाउस’ भवन में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से एक बुजुर्ग महिला की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि लकड़ी का बना पूरा घर जलकर राख हो गया।


 

क्या है पूरा मामला?

 

देर रात लगी आग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद 85 वर्षीय शानो देवी की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जाँच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर अस्पताल की सेहत बिगड़ी: एंटी रेबीज के बाद अब कफ सिरप का टोटा , मरीज बेहाल

 

बड़ी त्रासदी टली, पुलिस कर रही जांच

 

सूचना के बाद मौके पर पहुँची दमकल, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईजी रिद्धि अग्रवाल ने बताया कि दमकल विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोका गया, वरना यह आग पूरे बाजार को अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत; जेब से मिली 'अंबेडकर जयंती' की चंदा रसीद, शिनाख्त की कोशिश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: 24 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; मरने से पहले दोस्त को भेजा मोबाइल पासवर्ड, 40 कॉल के बाद भी नहीं उठा फोन

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें