अब खनन माफिया की खैर नहीं ! ओवरलोडिंग पर चला खाकी का हंटर, कोतवाल रवि कुमार सैनी ने खुद संभाली कमान

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, काशीपुर।लंबे समय से क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और ओवरलोड वाहनों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उधम सिंह नगर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशन के बाद जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ निर्णायक अभियान छेड़ दिया  है।इसी कड़ी में रवि कुमार सैनी ने खुद मोर्चा संभालते हुए सड़कों पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर नकेल  कसनी शुरू कर दी है।

हादसों की मुख्य वजह बन रहे थे ओवरलोड वाहन

बताते चलें कि उधम सिंह नगर की सड़कों पर लंबे समय से क्षमता से कई गुना अधिक माल ढो रहे वाहन किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे रहे थे। ब्रेक फेल, संतुलन बिगड़ना और सड़क क्षतिग्रस्त होना आम बात बनती जा रही थी। आमजन में लगातार आक्रोश और भय का माहौल था।
लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। कप्तान के कड़े रुख के बाद जिले में कानून का डंडा खुलकर चलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एआरटीओ से ही मांग लिया 6 गुना अधिक किराया, परिवहन विभाग ने 25 वाहन किए सीज

ओवरलोड के खिलाफ आईटीआई कोतवाल रवि कुमार सैनी ने खुद संभाली कमान

आईटीआई थाना क्षेत्र में कोतवाल रवि कुमार सैनी पुलिस टीम के साथ स्वयं सड़क पर उतरे। मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए, वजन की जांच की गई और निर्धारित सीमा से अधिक भार लेकर चल रहे वाहनों पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई।
कई वाहनों को सीज कर सीधा सड़क से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। पुलिस की इस सख्ती से ओवरलोडिंग माफियाओं में खलबली मच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में जन्मदिन पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष: नशे में बहस के बाद पड़ोसी की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी फरार

57 वाहन सीज—अभियान नहीं, संकल्प

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में अब तक पूरे जनपद में 57 ओवरलोड वाहनों को सीज किया जा चुका है। यह आंकड़ा साफ संकेत देता है कि यह कार्रवाई औपचारिक नहीं, बल्कि परिणाम देने वाला अभियान है।

दो टूक चेतावनी

कोतवाल रवि कुमार सैनी ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ओवरलोडिंग करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना, वाहन सीज और कठोर कानूनी कार्रवाई तय है।
खाकी का यह हंटर अब थमने वाला नहीं। उधम सिंह नगर की सड़कों पर कानून का राज स्थापित करने के लिए पुलिस पूरी ताकत के साथ मैदान में है। संदेश साफ है—अब मनमानी नहीं, नियमों का शासन चलेगा।