दीपों के त्यौहार में बुझा एक घर का चिराग

रामनगर। नेशनल हाईवे 309 पर बेनी बिहार, पीरुमदारा निवासी मनीषा नेगी (20 वर्ष) पुत्री मनवर नेगी साईं मंदिर के पास को सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मनीषा बद्री विहार से अपने घर की ओर पैदल आ रही थी। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे गंभीर घायल अवस्था में काशीपुर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े 👉 दिल्ली में अब तक डेंगू के 1,530 से अधिक मामले आये सामने
मनीषा की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं, त्यौदार के दिनों में जवान युवती की मौत से पीरुमदारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

