कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा, दो भाईयों की गई जान, पांच घायल

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी।

दोनों भाईयों की गई जान

हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं के सबसे बड़े 50 बेड आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी में शुरू हुई 'लीच थेरेपी': जोंक से हो रहा चर्म रोग, वैरिकोज वेन्स और यूरिक एसिड का सफल इलाज

ये हुए घायल

  • आकाश श्रीवास्तव(22) पुत्र अरविंद श्रीवास्तव।
  • रानी (52)पत्नी प्रेमचंद।
  • शालू पत्नी(30) राहुल श्रीवास्तव
  • प्रेमचंद (56)
  • मिष्ठी(ढाई वर्ष) पुत्री राहुल श्रीवास्तव
यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल की फैक्टरियों में आईटीआई पास बेटियों का जलवा: मशीनों पर साध रहीं निशाना, हर महीने कमा रहीं 25 से 30 हजार रुपये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad