हल्द्वानी हिंसा के मास्टर माइंड अब्दुल मलिक के वकीलों से हुई एक चूक और पकड़ में आ गया मलिक, अब बेटे की बारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आईजी नीलेश आनंद भरणे ने अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

वकीलों से हुई एक चूक
अब्दुल मलिक को गिरफ्तारी से बचाने के लिए उसके वकीलों ने हल्द्वानी की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। यह याचिका शनिवार को दायर की गई थी, इसपर 27 फरवरी को सुनवाई होनी थी। हालांकि सुनवाई से पहले ही पुलिस ने अब्दुल को दबोच लिया। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वकीलों ने जो अग्रिम जमानत दायर की थी उसमें दिल्ली का एक पता दिया गया था। पुलिस को यह इनपुट मिल गया। इसके बाद उस पते पर पुलिस की टीम भेजी गई। वहां 16 दिनों से गायब चल रहा अब्दुल मलिक मिल गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा में नाबालिग से कुकर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार: स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंपा, चाइल्ड हेल्पलाइन ने लिया सुरक्षा में

बता दें की हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसका बेटा मोईद फरार चल रहे थे। अब्दुल मलिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके बेटे मोईद की तलाश में जुट गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हाट बाजार में ई-रिक्शा संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर राख: पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीम