रेस्टोरेंट में कार्यरत बावर्ची की घर लौटते समय बाइक खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

A cook working in a restaurant died tragically when his bike fell into a ditch while returning home, creating chaos among his family members.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर।रेस्ट्रोरेंट में काम कर बाइक से घर को लौट रहे बावर्ची की मिस्सरवाला के पास हुई सड़क दुर्घटना के दौरान खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही दुर्घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि मृतक जसपुर में स्थित एक रेस्टोरेंट में बावर्ची का कार्य करता था तथा सारे काम निपटाकर देर रात बाइक के द्वारा काशीपुर अपने घर वापस लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

प्राप्त सूचना के अनुसार रोहित कुमार (34) वर्ष पुत्र नरेश कुमार निवासी मोहल्ला गंज निकट एसआरएस मॉल जसपुर में स्थित रस्तोगी रेस्टोरेंट में बवर्ची के रूप में कार्य करता था।रोज की भांति वह गुरुवार प्रातः रेस्टोरेंट पर कार्य करने गया हुआ था बीती रात्रि करीब 11:30 बजे वह रेस्टोरेंट से कार्य कर घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में ग्राम मिस्सरवाला में स्थित पुलिया के पास उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
मोटरसाइकिल रोड के किनारे गहरी खाई में गिर गई और उसके नीचे सुबह तक दबे रहने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता पोस्टमैन के पद से रामनगर से 10 वर्ष पूर्व रिटायर हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रों को रोता बिलकता छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार की रिश्वत लेते कनिष्ठ अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, वीडीओ पर भी गिरेगी गाज