नाती के स्कूल में प्रतिभाग करने जा रही तहसीलदार की पत्नी की कैंटर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

Tehsildar's wife, who was going to attend grandson's school, died after being hit by a canter.

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,काशीपुर। निकटवर्ती क्षेत्र आईटीआई  में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला, नाती के स्कूल में आयोजित प्रोग्राम में प्रतिभाग करने जा स्कूटी से जा रहे पूर्व तहसीलदार की स्कूटी अनियंत्रित होने पर स्कूटी पर बैठी उनकी पत्नी छिटक कर सड़क पर गिर पड़ी और अचानक पीछे से आए आयशर कैंटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई जिनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतिका के घर में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व तहसीलदार मनोरथ सिंह लखचोरा अपनी पत्नी लीला जोशी, निवासी रम्पुरा, के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजपुर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे थे। जैसे ही वह आलू फार्म के निकट पहुँचे कि सामने से आ रही बस की वजह से अचानक स्कूटी अनियंत्रित हो गई । जिससे पीछे बैठी उनकीं पत्नी छिटक कर गिर पड़ी और एक आयशर के चपेट में आ गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई। उन्हें तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उनकी हालत को गम्भीर देखते हुए उन्हें निजी चिकित्सालय में भेजा गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।वही सूचना पर पहुँची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पत्नी की मौत के बाद पूर्व तहसीलदार बदहवास अवस्था में है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जीवन जनसेवा और संघर्ष की मिसाल : अलका पाल