गाड़ी चलाते समय एक आलू बचाएगा जान, धुंध या बारिश का असर खत्म कर देता है आलू, जानिए उपयोग की विधि

खबर शेयर करें -

मानसून के मौसम में कार ड्राइविंग एक बड़ी चुनौती का काम होता है. खासकर जब तेज बारिश का दौर चल रहा हो. ऐसे में न केवल कार के विंडशील्ड, विंडो ग्लास और ओरवीएम पर पानी पड़ने के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है बल्कि धुंध जमने से भी सड़क को सही तरीके से देखना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में हम कई जतन करते हैं, कभी ‌खिड़की खोल कर गाड़ी चलाते हैं, तो कभी ठंड होने के बावजूद एसी चलाना पड़ता है. बारिश में कम विजिबिलिटी कई बार बड़े हादसों का सबब भी बन जाती है और लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जो इतना आसान है कि इसको कोई सोच भी नहीं सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की मिसाल: काशीपुर की ‘आयरन लेडी’ अलका पाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज ने किया सम्मानित

क्या आपने कभी सोचा है कि एक आलू किसी कार हादसे को रोक सकता है. जी ये 100 टका सच बात है एक आलू से विजिबिलिटी को बढ़ाया जा सकता है और बारिश का पानी भी फिर आपकी कार के शीशों पर टिकेगा नहीं जिससे आपको आसानी से सड़क दिखेगी और तेज बारिश में भी आप बिना किसी परेशानी के कार ड्राइव कर सकेंगे. आइये जानते हैं आपको आलू के साथ क्या करना है.

कैसे काम करता है आलू
आलू में बड़ी मात्रा में कार्ब्स और स्टार्च होता है. जब आप इसको कार के शीशे पर रगड़ते हैं तो यही कार्ब्स शीशे पर एक लेयर बना लेते हैं. इससे पानी शीशे पर बूंदों के रूप में नहीं टिक पाता और फिसल जाता है. जिससे विजिबिलिटी अच्छी रहती है. इसी के साथ ट्रांसपेरेंट क्रीम जैसी एक लेयर शीशे पर बन जाने के चलते टेंप्रेचर बदलने के बावजूद फॉग उतना नहीं जम पाता, हालांकि इसके बाद भी कुछ हद तक धुंध शीशों पर जम सकती है लेकिन ये पहले की तरह नहीं होगी.

यह भी पढ़ें 👉  महिला सशक्तिकरण की मिसाल: काशीपुर की ‘आयरन लेडी’ अलका पाल को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज ने किया सम्मानित

कैसे करना है इस्तेमाल
इसके लिए आपको आलू बीच में से काट लेना है. इसके बाद आलू को कटे हुए हिस्से की तरफ से कार के सभी शीशों पर रगड़ दें. इसको ओवीआरएम पर भी लगाएं. लगाने के बाद जब आप शीशे पर हाथ लगाएंगे तो आपको क्रीम के जैसी एक कोट उस पर दिखेगी. यही कोट आपको विजिबिलिटी में होने वाली प्रॉब्लम से बचाएगी. इस आसान और सस्ते तरीको को आप कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं.