
काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशीपुर की सक्रिय और जुझारू महिला नेता के रूप में पहचान बना चुकी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल को ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के निदेशक मनोज मिश्रा ने उनके आवास पर पहुंचकर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मनोज मिश्रा ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं और हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
उन्होंने अलका पाल की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि काशीपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूती से खड़ा करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अलका पाल ऐसी जुझारू महिला नेता हैं, जो अपनी पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं और संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं।
सम्मान मिलने पर अलका पाल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि समाज की हर उस महिला का है, जो अपने अधिकारों और समाज के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और सशक्त बनाने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

