हल्द्वानी। नाबालिग से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा कर हल्द्वानी बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। मामले में मंगलवार को पीड़िता की मां की तहरीर पर तल्लीताल थाने में लालकुआं निवासी आरोपी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि तल्लीताल थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी की सोशल मीडिया पर निर्मल कुमार से बातचीत हुई। आरोप है कि जनवरी 2025 में आरोपी ने किशोरी को हल्द्वानी बुलाया और एक होटल में उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किशोरी से मिलने के लिए दबाव बनाने लगा, मना करने पर उसने धमकी दी। इस पर किशोरी ने आपबीती मां को बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ताजा खबर
- रात के 10 बजते ही काशीपुर की सड़कों पर फर्राटा भरता है मौत का काफिला! ओवरलोड डंपरों के आगे बेबस पूरा शहर
- अपना वार्ड हो या पूरा शहर, जनता की पुकार पर दौड़े चले आते हैं गुरविंदर चंडोक!
- लालकुआं विधानसभा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी की कांग्रेस में घर वापसी; प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
- लालकुआं: चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में लहराया परचम; मिट्टी की गुणवत्ता पर किए गए शोध प्रोजेक्ट से राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
- नैनीताल दुग्ध संघ का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में होगी 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 77वें वार्षिक अधिवेशन में 295.52 करोड़ का बजट पारित, उत्कृष्ट उत्पादकों को बांटे गए 6.50 लाख रुपये के पुरस्कार
- पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान
- लालकुआं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की तीन छात्राएं एक साथ लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग; परिजनों में मचा हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने शुरू की तलाश
- बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !
- जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल
- बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

