हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार ने आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को मारी टक्कर

खबर शेयर करें -

देहरादून: राजधानी देहरादून के हरिद्वार-नेशनल हाईवे पर शुक्रवार 6 जून की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छिद्दरवाला के पास रेड लाइट पर जब ट्रैफिक रुका हुआ था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और कार बेकाबू होकर आगे खड़ी गाड़ियों से टकरा गई।

क्षतिग्रस्त हुईं आधा दर्जन से अधिक गाड़ियाँ:

इस हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक गाड़ियाँ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, एक महिला घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल हाईवे 309 पर बेकाबू स्कॉर्पियो और डंपर की भीषण भिड़ंत: शादी के चार महीने बाद ही उजड़ा सुहाग, पति की मौत, पत्नी हायर सेंटर रेफर

हादसे का मंजर और बचाव कार्य:

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर शाम करीब 8 बजे के आसपास हुआ। लोग रेड लाइट के ग्रीन होने का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से एक के बाद एक गाड़ियाँ टकराने लगीं। देखते ही देखते मौके पर मंजर बेहद भयावह हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत वाहनों में बैठे लोगों को गाड़ियों से बाहर निकाला और एक सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल की 'उत्तराखंड संकल्प यात्रा' 11 अक्टूबर से; कुमाऊँ क्षेत्र के प्रथम चरण का कार्यक्रम जारी

हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद लोग काफी डर गए थे। जिन लोगों की गाड़ियाँ दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं, उनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो ईद मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। गाड़ियों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई कारें बुरी तरह पिचक गईं।

यह भी पढ़ें 👉  सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: नीलकंठ एनक्लेव में पुलिस की औचक छापेमारी, गिरोह के सरगना समेत 6 गिरफ्तार; नाबालिग का रेस्क्यू

फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुँच गई है और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे से हटाया जा रहा है ताकि यातायात को सामान्य किया जा सके।


Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad