बिन्दुखत्ता की भावना जोशी ने केरल में चल रहे राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक जीत ग्राम वह परिवार का नाम किया रोशन

राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम कोच्चि केरल में चल रहे राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में उत्तराखंड जिला नैनीताल की चाइल्ड सैक्रेड स्कूल में पढ़ने वाली भावना जोशी ने रजत पदक और कार्तिक सिंह बोरा ने कांस्य पदक हासिल कर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन किया l उत्तराखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ डी.के सिंह जी ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया नैनीताल डिस्ट्रिक्ट जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत पांडे और जिला के महासचिव दिनेश कुमार स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा पांडे कविता और इन खिलाड़ियों के माता-पिता ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी I
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

